इतिहास क्या है ? इतिहास का हमारे जीवन में क्या महत्व है ?

इतिहास क्या है? इतिहास का हमारे जीवन में महत्व

  • क्या आपने कभी इतिहास का अर्थ जानने की कोशिश की है?
  • क्या कभी आपने सोचा है कि इतिहास क्यों पढ़ा जाये?
  • क्या आपने सोचा है कि इतिहास हमारे जीवन में क्या महत्व रखता है?
  • क्या आपने कभी इतिहास के क्षेत्र को जाना है कि यह कितना विस्तृत है?
  • और इन सब में सोचने वाली बात ये है कि हम इतिहास को विज्ञान कहे या कला या फिर विज्ञान और कला दोनों?

आज हम इन्हीं प्रश्नों के उत्तर खोजने का प्रयास करेंगे-

तो आइये हम निम्न बिन्दुओ में इतिहास को जानने और समझने की कोशिश करते है-

इतिहास का अर्थ क्या है?

इतिहास का प्रयोग विशेष रूप से दो अर्थों में किया जाता है।
एक है- प्राचीन अथवा जिसे विगत काल की घटनाए कह सकते हैं, और
दूसरा है- उन घटनाओं के विषय में जो धारणाएँ हैं।
इतिहास शब्द का अर्थ है- यह निश्चय था।
हम ये कह सकते है कि मानव द्वारा की गयी विशिष्ट घटनाओं का नाम ही इतिहास है।

इतिहास का क्षेत्र क्या है? (What is fields of History?)

इतिहास का क्षेत्र बहुत व्यापक और विस्तृत है। हर एक व्यक्ति, विषय, अन्वेषण, आन्दोलन सभी का इतिहास होता है, यहाँ तक कि इतिहास का भी इतिहास है। यह कहा जा सकता है कि दार्शनिक,वैज्ञानिक, आदि दृष्टिकोणों की तरह ऐतिहासिक दृष्टिकोण की अपनी खुद की विशेषता है।

इतिहास क्यों ज़रूरी है,हम इसे क्यों पढ़ते है? (Why history is important?)

इतिहास एक कला है अथवा विज्ञान या इसे कला और विज्ञानं दोनों कह सकते है।

इतिहास हमे हमारे वर्तमान और भूतकाल को समझने में मदद करता है। इतिहास हमे बाकी विषयों को समझने में मदद करता है।आधुनिक, राजनितिक और समाजिक समस्याओं को समझने में मदद करता है। इतिहास हमारी सोचने की क्षमता को मजबूती प्रदान करता है।

मानव जीवन में इतिहास का क्या महत्व है, इसका उद्देश्य क्या है? (What is importance of history in the life of common people)

इतिहास हमे मानव प्रकृति के सभी आयामों एवं पक्षों से परिचित कराता है। किसी भी जाति या राष्ट्र को सजीव, उन्नतशील और गतिशील बने रहने के लिए इतिहास को पढ़ना अत्यंत महत्वपूर्ण है। इतिहास को यदि देखा जाये तो विभिन्न परिस्थितियों में मानव के कार्यों की एक तस्वीर है जो समय समय पर बदलती रही है। इसके अध्ययन से हमें सभ्यता के क्रमिक विकास का ज्ञान होता है।

इतिहास के अध्ययन के लिए इसे कई भागों में बांटा गया। इतिहास के कुछ प्रमुख प्रकार के नाम इस तरह से है-

  1. आर्थिक इतिहास
  2. बौद्धिक इतिहास
  3. राजनीतिक इतिहास
  4. कूटनीतिक इतिहास
  5. सांस्कृतिक इतिहास
  6. समाजिक इतिहास आदि

इतिहास की विषयवस्तु क्या है?

इतिहास पृथ्वी के धरातल पर घट रही सभी घटनाओं का स्रोत है, वो चाहे राजनीतिक हो, समाजिक हो, आर्थिक हो या सांस्कृतिक हो। ये सभी इतिहास के ही क्षेत्र में आते हैं। अन्य विषयों की तरह मानव की रुचि को ध्यान में रखते हुए इतिहास भी अपनी विषयवस्तु के प्रति रचनात्मक रहा है।

क्या इतिहास एक विज्ञान है या कला अथवा दोनों?(History – Science or Art?)

इतिहास के नियमों को सभी जगह, सभी दिशाओं में और प्रत्येक समय में सही नहीं कह सकते है, लेकिन इतिहास का दृष्टिकोण वैज्ञानिक होता है। और उनके अन्वेषण की विधियां भी वैज्ञानिक होती है। इस अर्थ में देखा जाये तो समस्त समाजिक विज्ञानों की तरह इतिहास एक विज्ञान है और दृष्टि से इतिहास कला है।

इस प्रकार हमने देखा की किस तरह से इतिहास हमारे जीवन का एक पहलू है जो हमेशा किसी न किसी रूप में हमारे आस पास दिखाई देता है। इतिहास के अध्ययन से हम मानसिक रूप से मजबूत बनते है। हम वर्तमान समय की परिस्थितियों को समझने में सक्षम बनते है।

Related Posts

3 thoughts on “इतिहास क्या है? इतिहास का हमारे जीवन में महत्व

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *